डेढ़ महीने में बनकर तैयार हुआ 10 लाख रूपए का रावण, रिमोट के जरिए होगा 125 फीट ऊंचे पुतले का दहन(VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 10:11 PM (IST)

अंबाला(अमन): विश्व का सबसे ऊंचा रावण बनाने के लिए मशहूर बराड़ा में इस बार दशहरे पर 125 फिट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस पुतले में ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे प्रदूषण नहीं होगा। वहीं इस पुतले का दहन रिमोट के जरिए किया जाएगा। रावण के पुतले को बनाने में डेढ़ महीने का समय लगा है और इसके लिए 10 लाख रूपए का खर्च आया है। 

 

PunjabKesari

 

बराड़ा के रावण के नाम पर दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड 

 

बराड़ा में जलाए जाने वाले रावण के पुतले की ऊंचाई 125 फिट है, जोकि विश्व में सर्वाधिक है। इस पुतले में इको फ्रेंडली पटाखे और आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया है। करीब डेढ़ महीने में बनकर तैयार हुए रावण के पुतले को क्रेन और जेसीबी की मदद से खड़ा किया गया है। इसे बनाने में 10 लाख रुपए का खर्च आया है। पुतले को रामलीला क्लब बराड़ा के लोगों द्वारा तैयार किया गया है। पुतला दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हर साल हजारों लोग बराड़ा पहुंचते हैं। बता दें कि बराड़ा में बनाए जाने वाले रावण के पुतले के नाम लिम्का बुक ऑफ के साथ कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। इससे पहले इसकी ऊंचाई 221 फिट होती थी, लेकिन मैदान की कमी के चलते इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई घटाकर 125 फिट कर दी गई है। आयोजकों का कहना है यदि सरकार मदद करे तो विश्व के सबसे ऊंचे रावण के पुतले को ये और भी बेहतर बना सकते हैं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static