लापरवाही: हरियाणा की कोविड जेल से 13 कैदी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

5/9/2021 3:58:08 PM

रेवाड़ी (मोहिंदर):  हरियाणा के रेवाड़ी में कोविड जेल से 13 कैदी फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ कैदी ग्रिल काटकर, कुछ चदरो की रस्सी बनाकर और अन्य दीवार फांदकर फरार हो गए है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सभी फरार हुए आरोपियों पर संगीन धाराएं लगी हुई थी। इस संबंध में सदर थाना पुलिस जांच में जुटी गई है। फरार 13 कैदियों की पुलिस विभाग ने तस्वीरें और नाम सांझा किए हैं।



जानकारी के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिदेड़ी जेल को करीब सप्ताहभर पूर्व प्रदेश की कोविड जेल बना दिया गया था। इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित बंदियों को रखा गया है। रविवार रात को एक ही बैरक में बंद 13 बंदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए तथा चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। सुबह बंदियों की गिनती करने के दौरान 13 बंदी फरार होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें जिलाभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी है। आसपास के गांवों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा सांझी की गई लिस्ट

 



(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha