ये बात 13 साल के लड़के के दिमाग में कर गई घर, लगा ली फांसी

11/30/2018 7:12:36 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): अगर आपका बच्चा पढ़ाई को लेकर किसी प्रेश या डिप्रेशन में है या आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता तो आपको सावधान होने की जरुरत है। दरअसल, दिल्ली से सटे फरीदाबाद से आई ये खबर हर बच्चे के अभिभावक को सन्न कर देगी। यहां एक नौवीं क्लास के 13 वर्षीय छात्र ने केवल इसलिए फाँसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली क्योंकि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। वह पढ़ाई में कमजोर था यही बात उसके जेहन में बैठ गई और उसे आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्थानीय पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिया सिविल अस्पताल में रखवा कर आगे की करवाई में जुट गई है।



गौरतलब है कि मृतक बच्चा फरीदाबाद के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था लेकिन वह पढ़ाई में कमजोर था। बच्चे के पिता के मुताबिक़ उसने उन्हें भी यह बात बताई थी कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता, उसके अक्सर क्लास में नम्बर कम आते हैं, लेकिन उन्होंने उसे पढ़ाने के लिए उसका ट्यूशन लगवा दिया, लेकिन बावजूद उसके भी वह पढ़ाई में मन नहीं लगा पा रहा था, जिसके चलते उसने आज अपने घर पर ही फंसी का फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली।

वहीं इस घटना में पुलिस का कहना है कि उन्हें सिविल अस्पताल से इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे हैं और उसके परिजनों से बात करने पर पता चला है कि  बच्चा पढ़ाई में कमजोर था इसलिए वह डिप्रेशन में रह रहा था और इसी के चलते उसने आत्म हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

Shivam