किसान अंदोलन ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलेंः 139 ट्रेनें रद्द, 170 के बदले रूट... जानिए कब तक रहेंगी सर्विस प्रभावित

4/19/2024 3:27:06 PM

अंबाला(अमन): किसानों की रिहाई की मांग को लेकर आज तीसरे दिन किसानों का रेल रोको अभियान जारी है।  रेलवे ट्रैक बंद होने की वजह से अंबाला रेल मंडल ने 139 ट्रेनों को रद्द किया है तो 170 ट्रेनों के रूट बदले है। रेलवे अधिकारी की अगर मा ने तो टोटल 382 ट्रेंस इस आंदोलन से प्रभावित हुई है। अगर किसानों ने चंडीगढ़ रेलमार्ग भी रोक दिया तो सभी रेलगाड़ियाँ रद्द हो सकती है जिसमे एसेंसियल सर्विस भी प्रभावित होंगी।

 जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने शंभू के नजदीक रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था, पटरियों पर बैठे किसानों का आज तीसरा  दिन है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पढ़ रहा है।  स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई है। 

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सीनियर DCM नवीन यादव का कहना है कि  अंबाला रेल मंडल से अब तक 139B ट्रेनें रद्द कर दी गई है और कई  ट्रेनें बीच रास्ते मे रद्द करनी पड़ी है। रेलवे द्वारा 170  ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। रेलवे का कहना है आंदोलन लंबा चला तो जम्मू कश्मीर में तेल की सप्लाई में दिक्कत आएगी। वहीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा हेल्प डेस्क भी बनाए गए है। उन्होंने कहा कि अभी वाया चंडीगढ़ से लुधियाना होते हुए जम्मू की ओर ट्रेन जा रही है।

 
 

 
-
 
   


 

Content Writer

Isha