हरियाणा में पकड़े गए 14 फर्जी ''अग्निवीर'': सख्ती से पूछताछ पर उगला सच, ऐसे पहुंचे थे ट्रायल देने

8/19/2022 2:39:47 PM

हिसार: हिसार में चल रही सेना भर्ती में शुक्रवार को 14 फर्जी अग्निवीर पकड़े गए हैं। इन सभी ने  नकली या छेड़छाड़ करके बनाए गए एडमिट कार्ड के साथ भर्ती होने का प्रयास किया था। पकड़ में आते ही सभी 14 उम्मीदवारों पर सख्ती से पूछताछ की तो वे भविष्य खराब होने की दुहाई देने लगे।  अफसरों ने सभी का पता नोट करके, उन्हें स्थायी रूप से अयोग्य करार दिया और चेतावनी देकर भगा दिया।
 
सख्ती की तो उगला सच 
इसके बाद आर्मी ने सख्ती की तो सभी ने माना कि वे दूसरे की जगह पर फिजिकल टेस्ट क्लीयर करने पहुंचे थे। हिसार सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि सेना भर्ती रैली में फतेहाबाद के उम्मीदवारों ने रैली में भाग लिया। भर्ती प्रकिया 12 अगस्त से शुरू हुई। शुक्रवार सुबह जब भर्ती प्रकिया शुरू की गई तो सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर बार कोडिंग स्कैन की गई। आधार कार्ड बायोमीट्रिक लिंक है। स्कैन किया तो धोखाधड़ी का पता चला। 14 उम्मीदवार फर्जी मिले , जो सभी फतेहाबाद के थे।  सभी ने कंप्यूटर की मदद से एडमिट कार्ड क्रॉप करके फर्जीवाडा किया। फिलहाल सभी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।  
 

Content Writer

Isha