गुरूग्राम में 14 विदेशी नागरिक अस्पताल में भर्ती, Coronavirus होने का शक

3/5/2020 1:31:09 PM

गुरूग्राम(मोहित)- देश में फैल रही कोरोना वायरस के दहशत की कल्पना और भी डरावनी होती जा रही है। दिल्ली में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज पाए जाने के बाद अब गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में 14 विदेशी नागरिक भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोगों में कोरोना के शुरूवाती लक्षण देखे गए है। डॉक्टरों द्वारा सबके टैस्ट करवा लिए गए है रिर्पोट आने पर पुष्टि की जाएगी। 

आपको बता दें कि गुरूग्राम में पेटीएम में काम करने वाला एक लड़का कॅरोना का वायरस का शिकार हो चुका है। कंपनी ने  बताया था कि संक्रमित कर्मचारी हाल ही में इटली से छुट्टियां बिताकर लौटा था, जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। 

  

 

Isha