पानीपत में मिले 14 नए पाॅजिटिव केस, एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 207

7/12/2020 5:01:12 PM

पानीपत (सचिन नारा): पानीपत में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आज यहां 14 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। नए मामलों में 5 समालखा से, एक केस जौरासी गांव से, 2 केस सनौली, 2 पसीना, एक राजाखेड़ी गांव, एक केस भारत नगर, एक केस मॉडल टाउन पानीपत और एक केस रामनगर में मिला। जिला में अब एक्टिव केसों की संख्या 207 पहुंच गई है, जबकि 186 केस रिकवर हो चुके हैं। 

Edited By

vinod kumar