भिवानी जंक्शन से दादरी के 1440 मजदूर बिहार के लिए रवाना, भेट स्वरूप सभी को दिया गमछा

5/12/2020 5:00:24 PM

भिवानी(अशोक)- भिवानी जंक्शन से आज दादरी के 1440 मजदूर बिहार के किशनगज रवाना हुए है। दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त महोमद इमरान रजा ने श्रमिको को भेट स्वरूप गमछा दिया साथ ही ट्रेन जब चली तब उनपर फूल भी बरसाए। 

आज यहां से स्पेशल श्रमिक ट्रैन चलाई गई। ट्रैन में 1440 श्रमिक जो कि दादरी जिले से थे उन्हें भिवानी जंक्शन से बिहार के किशनगंज भेजा गया। उन्हें भिवानी से विदा करने अतिरिक्त उपायुक्त महोम्मद इमरान रजा आये थे।  मजदूर भी ट्रेन में बैठ कर राहत की सांस ले रहे थे। उन्होंने बताया कि काम् करने  के लिए वे बिहार से हरियाणा में आये थे।

उसी समय कोरोना के चलते लॉक डाउन कर दिया गया थाजिस वजह से वे यहाँ फस गए थे। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने राहत की सांस ली है वही दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि श्रमिक हमारे जिले में आये थे। आज वापिस लौट रहे है इसलिए इनका सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने में इनका योगदान है। वे दुबारा आये इसलिए इन पलो को यादगार बनाया जा रहा है।

Isha