HSEB की सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा में 148 नकल के मामले दर्ज,12 सुपरवाईज़र ड्यूटी से किए रिलीव

3/6/2020 10:02:35 AM

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकेंडरी(शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) भैतिक विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में नकल के 148 मामले दर्ज किए गए। ड्यूटी से कोताही बरतने पर प्रदेशभर में 12 सुपरवाइजर ड्यूटी से रिलीव किए गए।

यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह के उडऩदस्ते द्वारा जिला भिवानी के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां नकल के 4 केस पकड़े तथा परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि. लोहारी जाटु-3 पर नियुक्त पर्यवेक्षक शिव कुमार, प्रवक्ता संस्कृत, रा.व.मा.वि. कूंगड़ को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. के उडऩदस्ते द्वारा जिला भिवानी व हिसार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा नकल के 2 केस पकड़े। उन्होंने बताया कि विभिन्न अन्य उडऩदस्तों द्वारा नकल के 142 मामले दर्ज किए गए तथा परीक्षा केंद्र रा.क.व.मा.वि. मडलोडा-2 (पानीपत) पर नियुक्त पर्यवेक्षक हितेश रानी, प्रवक्ता जीव विज्ञान, परीक्षा केंद्र रा.क.व.मा.वि. बालसमंद-4 (हिसार) पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुनील दत्त, पी.टी.आई., रा.क. मिडल स्कूल डोभी, परीक्षा केन्द्र महाराणा प्रताप व.मा.वि. बौंद कलां-7 (च. दादरी) पर नियुक्त पर्यवेक्षक रेणु सिंह, पी.जी.टी., परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि. पाली (फरीदाबाद) पर नियुक्त पर्यवेक्षक लालसिंह, रा.उ.वि. नांगल गुजरान एवं परीक्षा केन्द्र रा. बाल उच्च विद्यालय नं. 1 फरीदाबाद एन.आई.टी.-7 पर नियुक्त पर्यवेक्षक विनोद कुमार, पी.आर.टी., परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. मुरथल-2(सोनीपत) पर नियुक्त पर्यवेक्षक अशोक कुमार, टी.जी.टी., एच.के.व.मा.वि. सोनीपत, परीक्षा केंद्र रा. मॉडल संस्कृति व.मा.वि. गन्नौर-1 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुरेश कुमार, परीक्षा केंद्र श्रीलाल बहादुर शास्त्री व.मा.वि. बवानीखेड़ा-11 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक रोहताश सिंह, पी.आर.टी. जी.पी.एस. रोहनात एवं बवानीखेड़ा-12 (बी-2) पर नियुक्त पर्यवेक्षक संजीव कुमार, पी.आर.टी. ढुंढवा जोहड़ व पर्यवेक्षक तेलुराम, पी.आर.टी., जी.पी.एस. सिवाड़ा तथा परीक्षा केंद्र जी.बी.सी.व.मा.वि. रोहतक-6 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक जमना देवी, पी.जी.टी. को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।

 

Isha