अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भाग लेंगे 15 देश, उत्तराखंड होगा भागीदार राज्य: सीएम खट्टर

11/25/2019 12:00:38 PM

चंडीगढ़(धरणी): अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरल लाल खट्टर ने कहा कि पिछले 4 सालों से सांस्कृतिक राजधानी कुरुक्षेत्र में गीता जयंती आयोजित कर रहें है। खट्टर ने कहा कि यह महोत्सव 10 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मॉरिशस, कनाडा, यूएसए सहित 15 देश भाग लेंगे। देश भर व विदेश के विश्वविद्यालय गीता महोत्सव में हिस्सा लेंगे। 

सीएम खट्टर ने कहा कि इस बार उत्तराखंड भागीदार राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम 3 दिसंबर से 8 दिसंबर तक होगा। सरस मेला शुरू हो चुका है। अतुल्य भारत का प्रतीक चिन्ह के उपयोग की हरियाणा को अनुमति इस बार मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण का अवसर है। लाखों लोग कुरुक्षेत्र आएंगे। 41 कोस की परिधि में कार्यक्रम हो रहे है। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर प्रति दिन लाइट एंड साउंड शो व आरती का आयोजन होगा। 8 दिसंबर को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। 18 हजार विद्यार्थी के साथ 3 हजार नागरिक 18 श्लोकों का उच्चारण करेंगे। खट्टर ने कहा कि सरस व शिल्प मेले का समापन 10 दिसंबर को होगा। गुरुनानक देव 550वें प्रकाशोत्सव के मौके पर विशेष स्टाल लगाया गया है। 

खट्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए ट्रांसपोर्ट की विशेष सुविधा शुरू की गई है, 50 फीसदी किराया होगा। 100 बसों का प्रबंध किया है, एक दिसंबर से यह सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि 1500 मीटर का प्लाट रियायती दरों पर दी जाएंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत माता मंदिर कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ में बनाया जाएगा। इसकी व्यापक योजना बना दी जाएगी

Edited By

vinod kumar