21 में से 15 प्रत्याशी नोटा से हारे, लोसपा ने इनेलो को बुरी तरह रौंदा

1/31/2019 8:00:45 PM

जींद: बीते सोमवार को हुए जींद उपचुनाव की फाईनल प्रक्रिया आज पूरी हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने जीत हासिल की। दिग्विजय चौटाला दूसरे, रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे पायदान पर रहे। वहीं चौथे पायदान पर लोसपा के उम्मीदवार विनोद आश्रि रहे जिन्होंने इनेलो को काफी पीछे छोड़ दिया या यूं माने पारिवारिक कलह का दंश झेलकर इनेलो खुद ही पीछे रह गई। वहीं जींद उपचुनाव की दौड़ में शामिल 21 उम्मीदवार में 15 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो नोटा से हार गए।

जींद उपचुनाव में भाजपा के कृष्ण मिड्ढा ने 50566 वोट हासिल किए। जजपा के दिग्विजय चौटाला ने 37631 वोट हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 22740 वोट हासिल किए। लोसुपा के प्रत्याशी विनोद आश्रि को 13582 वोट मिले। वहीं पिछले चुनावों में इसी सीट पर विजयी रही इनेलो सीधा पांचवे नंबर पर फिसल गई, जिसे इस बार 3454 वोट प्राप्त हुए। इस बार नोटा को कुल 345 वोट मिले, बाकि 15 उम्मीदवार इसके नीचे ही दब गए।

नोटा से नीचे वाले उम्मीदवार

  1. मांगेराम-276
  2. प्रभाती राम-249
  3. विजेन्द्र- 239
  4. रविन्द्र कुमार- 200
  5. संत धरमवीर चोटीवाला- 170
  6. सुनील कुमार- 166
  7. कमल कुमार-149
  8. शीतल देवी-131
  9. ओमप्रकाश-128
  10. सतपाल-119
  11. मास्टर रमेश खत्री-95
  12. सुनीता रानी-69
  13. संदीप कुमार-67
  14. राजपाल-52
  15. सुरेन्द्र बीबीपुर-40

Shivam