अप्रत्यक्ष चुनावों के विरोध में उतरे 150 छात्रों पर केस दर्ज, 10 गिरफ्तार

10/12/2018 5:14:07 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अप्रत्यक्ष चुनावों के विरोध में छात्र संगठन नेताओं पर लाठीचार्ज के उपरांत बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने विरोध में उतरे छात्रों के खिलाफ रास्ता रोकने और सरकारी आदेशो की अवहेलना करने के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दस छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने भादस की धारा 147 /149 /186 /188 /341 गिरफ्तार किया है। इनमे छात्र नेता जसविंदर खैरा, शेहनवाज, तरसेम, दिव्यांशु बुधिराजा, सुमन, हरप्रीत, मंजू और परवीन शामिल हैं। 

Deepak Paul