हरियाणा की सबसे पुरानी शिक्षण संस्थान के 15000 विद्यार्थियों ने पूरे शहर में निकाला मार्च(Video)

12/20/2018 8:25:37 PM

फरीदाबाद(पूजा शर्मा): अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के 100 वर्ष पूरे होने पर शहर में जश्न का माहौल है। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि काफी छात्र आईएएस और आईपीएस ही नहीं बल्कि भारतीय फौज में भी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा में पहली संस्था के रूप में स्थापित अग्रवाल संस्था में प्रदेश को एक नई दिशा देने का काम किया है। हरियाणा सरकार ने भी समय-समय पर शिक्षण संस्था के बारे में पूरी मदद की।



हजारों बच्चों की परेड का दिखाई दे रहा नजारा बल्लभगढ़ की अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा की स्थापना वर्ष समारोह का है। जहां प्रचारिणी सभा आज अपने 100 साल पूरे होने पर उत्सव मना रही है। 100 वर्ष पहले भक्त श्याम लाल ने एक पेड़ के नीचे 5 विद्यार्थियों से इस प्रचारिणी सभा की नींव रखी थी। जहां आज 18000 से अधिक विद्यार्थी स्कूल और कॉलेजों में शिक्षा ले रहे हैं।



सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता की मानें तो महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में अधिकांश टॉप पोजीशन उनके अगरवाल पीजी कॉलेज की रहती है और उनके यहां पढ़े विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस, आईआरएस कस्टम और ब्रिगेडियर जैसे पदों पर रह चुके हैं। गुप्ता की मानें तो यह प्रदेश की सबसे पुरानी शिक्षण संस्था है, जिसके हजारों विद्यार्थी आज पूरे शहर में यात्रा निकाल रहे हैं।



शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले बल्लभगढ़ शहर के भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा की मानें तो यह बड़ी गर्व की बात है। यह संस्था हरियाणा की सबसे पुरानी शैक्षणिक संस्था है। 5 विद्यार्थियों से शुरू हुई यह शिक्षण संस्था आज हजारों स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों में तब्दील हो गई है। संस्था इसके लिए बधाई की पात्र है।

Rakhi Yadav