स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुए 1518 कर्मचारियों पर लटकी तलवार, नौकरी से होगी बर्खास्तगी

1/2/2021 11:18:08 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा में ग्रुप-डी में भर्ती हुए कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती सरकार ने 2019 में की थी। अब सरकार ने इस भर्ती में स्पोर्ट्स कोटे में ग्रुप-डी में भर्ती हुए कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। स्पोर्ट्स कोटे से करीब 1518 कर्मचारियों की भर्ती हुई थी।

31 दिसंबर को शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं डेयरी, सामान्य प्रशासन आदि विभागों ने उनके यहां लगे कर्मचारियों को टर्मिनेट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बाकी में प्रक्रिया शुरू हो गई है। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलती की सजा युवा भला क्यों भुगते। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को डीसी कार्यालयों के घेराव किया जाएगा।

Isha