कुरुक्षेत्र में सामने आए कोरोना के 16 नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 927

8/16/2020 10:37:55 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र में आज कोरोना के 16 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए, वहीं 12 लोग ठीक होकर घर लौटे। जिले से अब तक 27063 सैम्पलों में से 25792 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। अब तक 927 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, इनमें 565 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में अब तक 17 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब जिला में कोरोना वायरस के 345 एक्टिव केस हैं।

Edited By

vinod kumar