हरियाणा कांग्रेस से निकाले गए 16 बागी नेता, 6 साल के लिए सदस्यता रद्द

10/12/2019 10:31:37 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी बेहद कड़ा रूख अपनाए हुए है। इसी सख्ताई के चलते कांग्रेस ने हरियाणा में पार्टी से 16 बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, साथ ही उनकी सदस्यता को 6 साल के लिए रद्द कर दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं सांसद कुमारी सैलजा ने 16 व्यक्तियों को पार्टी के संविधान का उल्लंघन करने और 2019 के विधान सभा चुनाव पार्टी विरोधी के रूप में लडऩे के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

निष्कासित व्यक्तियों के नाम-
चौ. रणजीत सिंह, पूर्व सांसद, चौ. निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री, चौ. आजाद मोहम्मद, पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष, पं. जिले राम शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव, नरेश यादव, नरेल सेलवाल, रामनिवास घोड़ेला व राकेश कंबोज, सभी पूर्व विधायक,  चित्रा सरवारा, अनमदीप कौर, गजे सिंह कबलाना, प्रेम मलिक, अंजना बाल्मीकि, मोहित धनवंतरी, अजय अहलावत तथा रवि खत्री।

कुमारी सैलजा ने कहा है कि इन व्यक्तियों को पार्टी उम्मीदवार के विरूद्ध विधान सभा चुनाव लडऩे के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Shivam