160 करोड़ के घोटाले की CBI जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : अशोक अरोड़ा

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 03:18 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : हरियाणा में एक और निजी बैंक में घोटाला पंचकूला नगर निगम में हुआ है। हरियाणा में बैंक के अंदर करोड़ों रुपए के घोटाले पर पूर्व मंत्री एवं थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि इन सभी घोटाले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए ताकि पता चल सके कि उनके पीछे कौन अधिकारी शामिल हैं।

थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने आगे कहा कि इससे पहले भी यस बैंक का घोटाला हुआ था। उस समय गाइडलाइन जारी की गई थी कि कोई भी पैसा प्राइवेट बैंकों में जमा नहीं करवाया जाएगा परंतु उसके बाद जिस प्रकार से आईडीएफसी में पैसा जमा करवाया गया और अब  पंचकूला नगर निगम का 160 करोड़ का गबन है।

इस प्रकार के घोटाले बिना सरकार की शह के नहीं होते हैं। इसमें कोई ना कोई सरकार से जुड़े हुए लोग शामिल हैं। इन सब मामलों की सीबीआई से जांच होनी चाहिए और जो लोग दोषी उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static