रोडवेज हड़ताल में गिरफ्तार किए गए 164 कर्मचारी तुरंत प्रभाव से निलंबित

9/7/2018 9:53:03 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा परिवहन विभाग के ए सी एस धनपत सिंह ने बताया कि एस्मा लगाए जाने के बावजूद हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए सभी 164 गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए है। वही, हरियाणा सरकार ने सभी जीएम और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बधाई दी। 

धनपत सिंह ने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों पर आरोप है कि एस्मा एक्ट का उल्लंघन करने के साथ सरकार विरोधी नारे भी लगाए इसके साथ-साथ आम जनता को भी इससे काफी परेशानी उठानी पड़ी और सरकार को करोड़ों का नुकसान भी हुआ। गिरफ्तार किए गए 164 कर्मचारियों में से 110 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही 12 कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में रखा गया है सरकार की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इन सभी 164 कर्मचारियों को ड्यूटी पर ना लिया जाए और तुरंत प्रभाव से एस्मा एक्ट का उल्लंघन करने सरकार विरोधी नारे लगाने आम जनता को परेशान करने आदि की धाराओं के तहत कार्यवाही की जाए। गिरफ्तार किए गए अधिकतर कर्मचारियों में विभिन्न यूनियनों के नेता शामिल है।

धनपत सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी यूनियन की ओर से  5 सितंबर को की गई हड़ताल के संबन्ध में कुछ कर्मचारियों ओर से  ना केवल हड़ताल में भाग लेने का आरोप है  बल्कि उन्होंने कर्मचारियों को भी उकसाने तथा हड़ताल में शामिल होने के लिए भड़काया और सरकार विरोधी नारे लगाए एवं सरकारी कार्य में बाधा डाली ऐसे आरोप है। उनके द्वारा इस कृत्य से आम जनता की नजरों में राज्यसरकार एवं परिवहन की छवि खराब हुई बल्कि प्रदेश परिवहन को करोड़ो का नुकसान भी हुआ। इस स्थिति से निपटने के लिए सभी महाप्रबन्धक और उनके अधीनस्थ यातायात प्रबंधकों को सरकार ने हार्दिक बधाई दी है।


 

Rakhi Yadav