17 आई.पी.एस. और 2 एच.पी.एस. अधिकारियों का तबादला

2/19/2019 10:19:38 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 17 आई.पी.एस. और 2 एच.पी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कुलविंद्र सिंह संयुक्त सी.पी. गुरुग्राम को डी.आई.जी. एच.ए.पी. मधुबन लगाया गया है। अशोक कुमार एस.पी. टैलीकॉम को एस.पी. झज्जर लगाया गया है। संगीता रानी कमांडैंट फस्र्ट आई.आर.बी. भौंडसी गुरुग्राम (एस.पी. एस.सी.बी. का अतिरिक्त प्रभार) को एस.पी. नूंह नियुक्त किया गया है। सुमेर प्रताप सिंह एस.पी. एच.पी.ए. (एस.पी.एन.एच. ट्रैफिक करनाल का अतिरिक्त प्रभार) को राज्यपाल का ए.डी.सी. लगाया गया है। 

नरेंद्र बिजारनिया डी.सी.पी. क्राइम गुरुग्राम को एस.पी. पलवल लगाया गया है। विनोद कुमार एस.पी. पलवल को कमांडैंट चतुर्थ बटालियन एच.ए.पी. मधुबन नियुक्त किया गया है। शिव चरण एस.पी. हिसार को एस.पी. एस.वी.बी. लगाया गया है। बलवान सिंह एस.पी. एच.वी.पी.एन.एल. को एस.पी. हिसार नियुक्त किया गया है। आस्था मोदी एस.पी. अम्बाला को एस.पी. कुरुक्षेत्र लगाया गया है। इसके अलावा विनोद कुमार एस.पी. नारनौल को ए.आई.जी. (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय लगाया गया है। राजेश दुग्गल एस.पी. नूंह (कमांडैंट तृतीय बटालियन एच.ए.पी. हिसार का अतिरिक्त प्रभार) को कमांडैंट तृतीय बटालियन एच.ए.पी. हिसार लगाया है। सुरिंद्र पाल सिंह एस.पी. कुरुक्षेत्र को कमांडैंट 5वीं बटालियन एच.ए.पी. मधुबन लगाया गया है।

शशांक कुमार सावन अतिरिक्त एस.पी. झज्जर को डी.सी.पी. मुख्यालय गुरुग्राम के साथ डी.सी.पी. पश्चिम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राज्यपाल के ए.डी.सी. मोहित हांडा को एस.पी. अम्बाला लगाया गया है। चंद्रमोहन एडिशनल एस.पी. अम्बाला को एस.पी. नारनौल लगाया गया है। कृष्ण मुरारी एस.पी. कमांडो नेवल करनाल को एस.पी.एच.पी.ए. मधुबन लगाया गया है। ओमवीर सिंह कमांडैंट चतुर्थ बटालियन एच.ए.पी. मधुबन को एस.पी. एन.एच. ट्रैफिक लगाया गया है। एच.पी.एस. अधिकारियों में नीरपजीत सिंह कमांडैंट 5वीं बटालियन एच.ए.पी. मधुबन को कमांडैंट प्रथम आई.आर.बी. भौंडसी लगाया गया है। सुरेंद्र भौरिया एस.पी. करनाल को एस.पी. कमांडो, नेवल करनाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
 

Deepak Paul