सोनीपत में 17 नए पाॅजिटिव केस आए सामने, 110 संक्रमितों ने कोरोना को हराया

7/5/2020 7:18:50 PM

सोनीपत (संजीव दीक्षित): सोनीपत में कोरोना का कोहराम जारी है। रोजाना नए केस सामने आ रहे हैं। आज जिला में 17 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1554 पहुंच गई। राहत की बात यह है कि आज 110 लोग ठीक होकर घर वापस लौटे। ठीक होने वालों की संख्या 1107 पहुंच गई है। जिला में अभी 467 एक्टिव केस हैं। 

(अगर आप केवल सोनीपत की ही खबरें पढऩा चाहते हैं तो लाईक करें Facebook पेज Sonipat Kesari)

Edited By

vinod kumar