फरीदाबाद में कोरोना का कोहराम, 5 माैतें, 174 नए पाॅजिटिव केस आए सामने

6/16/2020 5:59:50 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी): हरियाणा के फरीदाबाद जिला में कोरोना बुरी तरह कहर बरपा रहा है। यहां लगातार कोरोना के नए मामलों और माैत के आंकड़े में वृद्धि हो रही है।  जिला में आज एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिला। पिछले 24 घंटों में 5 कोरोना संक्रमितों की माैत और 174 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। 

जिला में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1580, जबकि माैत का आंकड़ी 38 पहुंच गया है। पिछले 48 घंटों में 10 मरीजों की माैते हुई हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या  1070 और डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 472 है। आज मरने वालों में 51 वर्षीय जवाहर काॅलोनी निवासी, 39 वर्षीय व्यक्ति विष्णु काॅलोना, 62 वर्षीय महिला आदर्श नगर बल्लभगढ़, 68 वर्षीय व्यक्ति बल्लभगढ़ और 70 वर्षीय व्यक्ति सेक्टर 35 शामिल हैं। 
 

Edited By

vinod kumar