सिरसा ब्रांच नहर में डूबा 18 वर्षीय लड़का, दोस्तों के साथ गया था नहाने

5/8/2022 9:15:22 PM

जींद(गुलशन): सिरसा ब्रांच नहर में डूबने से एक 18 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की। पुलिस के अनुसार कल गोताखोरों की मदद से लड़के के शव की तालाश की जाएगी ।

पुलिस के अनुसार, नहर में डूबने वाले लड़के की पहचान जींद जिले के गांव पेगा के रहने वाले 18 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसाक अजय अपने 5 दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। नहाते हुए वह अचानक नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस को बुलाया गया, लेकिन अजय का कुछ पता नहीं लगा। पुलिस कल दिन में गोताखोरों की मदद से अजय के शव को ढूंढने की कोशिश करेगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai