18000 बच्चों ने एक साथ किया गीता श्लोकोच्चारण, 40 देशों में हुआ 'गीता पाठ'

11/30/2017 7:31:36 PM

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में 18000 विद्यार्थियों ने एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण किया, इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। श्लोकोच्चारण को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की कोशिश में हरियाणा सरकार ने विभिन्न स्कूलों को विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में एकत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद थे।



इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती,ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की गूंज तथा गीता पूजन के साथ दीप प्रज्जवलित कर  विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधिवत रुप से वैश्विक गीता पाठ को शुरु करने की घोषणा की। इससे पहले जिला प्रशासन, जिला प्रशासन व शिक्षण संस्थानों तथा तमाम संस्थाओं के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में दूसरी बार 18 हजार 16 विद्यार्थियों ने पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के प्रेरक 18 श्लोकों  का सामूहिक उच्चारण और अनुवाद कर एक नया इतिहास रचने का काम किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री उमा भारती व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धनी राम भारती द्वारा लिखित नवीन गीता का विमोचन किया।

इस वैश्विक गीता पाठ को देश ही नहीं 40 देशों में भी भारतीय समयानुसार किया गया है।



जानकारी के मुताबिक, हिंदी पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष के एकादशी यानि आज के दिन ही हजारों साल पहले भगवान श्री कृष्ण ने पराक्रमी अर्जुन को कुरुक्षेत्र की इसी पावन भूमि पर उपदेश दिया। जिसे आज श्रीमद्भगवद्गीता के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस माना जाता है। गीतापाठ के बाद भारत माता का जयघोष किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में भरपूर उत्साह देखने को मिला।