कैथल के उपायुक्त सहित 19 एच.सी.एस. अधिकारियों को स्थानांतरण

2/7/2019 10:31:35 AM

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा सरकार ने आज कैथल के उपायुक्त सहित 19 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। कैथल के उपायुक्त धर्मवीर सिंह को प्रबंध निदेशक कांफेड नियुक्त किया है। इसके अलावा अशोक कुमार गर्ग को हिसार नगर निगम आयुक्त, प्रदीप गोदारा को फरीदाबाद नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त, विवेक पदम सिंह को उपमंडल अधिकारी सांपला, महावीर सिंह को उपमंडल अधिकारी कैथल, कुलधीर सिंह को अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) कृषि, सुरजीत सिंह को उपमंडल अधिकारी फतेहाबाद, राजीव अहलावत को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड हिसार का क्षेत्रीय प्रशासक, परवेश कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नारनौल, अशोक कुमार बंसल को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुग्राम मैट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड, विरेंद्र सिंह सहरावत को उपमंडलाधीश हांसी, सुभाष चंद्र सिहाग को सचिव एच.एस.वी.पी. पंचकूला, विवेक चौधरी को उपमंडलाधीश अम्बाला कैंट, अश्वनी मलिक को उपमंडलाधीश थानेसर, तरुण कुमार पंवारिया को उपमंडलाधीश लोहारु, प्रशांत को संयुक्त आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद, सुरेंद्र सिंह (2) को उपमंडलाधीश नारनौंद, सुरेंद्र सिंह को उपमंडलाधीश टोहाना तथा विकास यादव को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हिसार व जनरल मैनेजर हरियाणा रोडवेज हिसार नियुक्त किया गया है।

Deepak Paul