अंबाला में 19 नए संक्रमित केस मिले, एक्टिव केस 290, मौतें 140

12/18/2020 11:05:17 AM

अम्बाला शहर: पिछले 4 दिन से शीतलहर के कारण जिले में ठिठुरन का कहर जारी है। ठंड बढऩे के साथ ही लोगों को खांसी, जुकाम होने लग गया है, वहीं जिले नागरिक अस्पताल में चल रही फ्लू ओ.पी.डी. में कई दिनों के बाद फिर कोरोना जांच करने वालों की संख्या बढऩी शुरू हो गई है। वीरवार को काफी संख्या में लोग जांच के लिए सुबह ही फ्लू ओ.पी.डी. में बैठे दिखाई दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आई.एल.आई. लक्ष्ण वाले 105 मरीजों का सैम्पल लिया है, वहीं जिले की 10 मोबाइल टीमों ने अलग-अलग स्थानों में जाकर 621 व्यक्तियों का चैकअप किया है। 

जिले में कम संक्रमित केस आने के बाद कोरोना संक्रमण कम होता नजर आ रहा है। कोरोना के 19 संक्रमित केस सामने आए हैं। यह इस महीने के सबसे कम संक्रमित केस आने वाला दिन है। इससे पहले रोजाना काफी संख्या में संक्रमित केस मिल रहे थे। इसके अलावा आज कोरोना ने किसी मरीज की जान नहीं ली है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 140 पर ही स्थिर रही। जिले में कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 11152 हो गया है। सुखद खबर यह है कि 45 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 10722 हो गई है। अब जिले में सिर्फ 290 एक्टिव केस रह गए हैं जिनका विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है। अम्बाला शहर से 7 केस, अम्बाला कैंट से 3 केस, शहजादपुर से 1 केस, मुलाना से 1 केस, बराड़ा से 3 केस व चौड़मस्तपुर से 4 केस पॉजिटिव मिले हैं। 

डिफैंस एन्क्लेव कैंट से 1 केस, राम नगर कैंट से 1 केस, आदर्श नगर शहर से 1 केस, सैक्टर-7 से 1 केस, हीरा नगर शहर से 1 केस, सैक्टर-9 से 1 केस, किंग विहार कालोनी से 1 केस, बलाना से 1 केस, शारदा नगर शहर से 1 केस, बादशाही बाग शहर से 1 केस, वशिष्ठ नगर कैंट से 1 केस, सिंघपुरा बराड़ा से 1 केस, रामनगढ़ बराड़ा से 1 केस, कबाड़ी बाजार कैंट से 1 केस पॉजिटिव मिला है। 
 

Isha