सड़क निर्माण के लिए 2.24 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

6/6/2018 8:09:46 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अम्बाला-हिसार रोड (गुमथला गढू) से कुरुक्षेत्र के पिहोवा में डेरा फतेह सिंह सम्पर्क मार्ग तक नई सड़क के निर्माण के लिए 2.24 करोड़ रुपए से अधिक की राशि को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला अम्बाला-हिसार सड़क से खेड़ा से मेत्लन जिला अम्बाला संपर्क सड़क पर नारवाना ब्रांच पर स्टील टाइप के पुल के निर्माण के लिए 2.18 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी दी है।
 

Rakhi Yadav