कैंटर में पशुओं को ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 17 पशु करवाए रिहा
punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 01:15 PM (IST)
कैंथल : कैंटर में पशुओं को ठूंस-ठूसकर क्रुरता पूर्वक लदान करके ले जा रहे यू.पी. निवासी 2 आरोपी सदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए है। जिनके कब्जे से 17 भैंस, कट्डे़-कटड़ी बरामद करके पशुओं को रिहा करवाया गया।
पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गत 2 सितंबर की रात प्रदीप कुमार तथा मुकेश दोनों निवासी खानपुर मोटरसाइकिल पर सवार थे, खुराना रोड साईड से तेज रफ्तार से आए एक कैंटर का उनके द्वारा पिछा कैंटर को खुराना पैट्रोल पंप के पास रुकवाया गया तो कैंटर में पिछे भैंसे व कटड़े ठूंस-ठूसकर क्रूरता पूर्वक भरे पाए गए। कंट्रोल रुम की मार्फत सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस के हैडकांस्टेबल जयपाल की टीम द्वारा आरोपी चालक शाबिर निवासी दबहेड़ी मुजफ्फरनगर यू.पी. तथा उसके साथी फुरखान निवासी भवन जिला शामली यू.पी. को पशु क्रुरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड : प्रॉपर्टी कारोबारी को ठगों ने लगाया 17 करोड़ का चूना, जमीन बेचकर मिली थी रकम