नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

7/17/2018 3:13:32 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): जिला की सदर पुलिस की एक टीम गांव मल्लेकां क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान 2 बाइक सवारों को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस कसांबा माइनर मल्लेकां के निकट जांच कर रहे थे।

उसी दौरान गांव मलवानी राजस्थान की तरफ से 2 बाइक सवार आते दिखाई दिए। दोनों ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बाइक पर लटके लिफाफे से 291 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुआ। 

पूछताछ में दोनों की पहचान लखविंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह व गुरा सिंह पुत्र लाभ सिंह निवासी मल्लेकां के रूप में हुई है। लखविंद्र सिंह व गुरा सिंह ने बताया कि यह मैडीसन बिना किसी डाक्टर की पर्ची के देवीलाल पुत्र सुखराम निवासी गांव रत्नपुरा थाना नोहर राजस्थान के मैडीकल गांव रत्नपुरा से लेकर आए हैं। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Deepak Paul