सिंगर बनने के शोक में आस्था कुंज से फरार हुए 2 बच्चे, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

7/16/2022 5:58:56 PM

रेवाड़ी (महेंद्र) : रेवाड़ी शहर में स्थित आस्था कुंज से दो बच्चे फरार हो गए है। इसका पता तब लगा जब शनिवार सुबह बच्चों की गिनती शुरु हुई। इसके बाद आस्था कुंज के अधिकारियों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों बच्चों को तलाशने में जुटी हुई है। दोनों बच्चे रात के अंधेरे में खिड़की खोलकर छत के रास्ते फरार हुए। 

बताया जा रहा है कि फरार होने वाले बच्चों में एक झज्जर जिले का तो दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। झज्जर जिले का रहने वाला 15 साल का बच्चा 8 जुलाई को ही सीडब्ल्यूसी की तरफ से रेवाड़ी आस्था कुंज पहुंचा था। जबकि फरार होने वाले दूसरे की उम्र सिर्फ 10 साल है। फिलहाल आस्था कुंज में 31 बच्चे थे जब गिनती की गई तो 29 ही मिले। इसके बाद हर बच्चे को नाम के साथ आवाज लगाई गई। जिसके बाद दो बच्चों के फरार होने की जानकारी मिली तो वहां हड़कंप मच गया। 

आस्था कुंज की अधीक्षक मुग्धा यादव ने बताया कि झज्जर जिले का रहने वाला बच्चा 8 जुलाई को ही उनके पास आया था। बच्चा पहले भी कई बार घर से भाग चुका है। सिंगर बनने के लिए वह मुम्बई भाग गया था। किसी संस्था की मदद से वह यहां पहुंचा। उसके बाद से ही वापस जाने की जिद कर रहा था। रात के समय सभी बच्चे सोए हुए थे। तभी वह 10 साल के दूसरे बच्चे को बहला फुसलाकर खिड़की से छत के रास्ते भाग निकला। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। आस्था कुंज से बच्चों के फरार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां से कई बार बच्चे फरार हो चुके है, जिसमें स्टाफ की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिलती रही। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana