हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 2 डीसी व 2 IAS अधिकारियों का तबादला

8/12/2017 8:56:31 AM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी):हरियाणा सरकार ने 2 जिलों फतेहाबाद व झज्जर के डी.सी. को तबदील करने के साथ ही 2 अन्य आई.ए.एस. अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया। इस संबंध में देर रात्रि जारी आदेश के अनुसार नई नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हरदीप सिंह को फतेहाबाद का उपायुक्त नियुक्त कर दिया गया है, जबकि नगर निगम फरीदाबाद की आयुक्त सोलन गोयल को रमेश चंद्र विधान की जगह झज्जर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। 

विधान को रिक्त पद पर साहकारिता चीनी मिल फैडरेशन का प्रबंधन निदेशक लगा दिया गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव भूपेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री कार्यालय से छुट्टी कर दी गई। उन्हें रिक्त पद पर अपूर्ति व निपटान विभाग का निदेशक नियुक्त करने के साथ ही डायरी विकास फैडरेशन के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंप दिया गया है।  वहीं  एच.सी.एस. अधिकारी मुकुल कुमार को पर्यटन विभाग के निदेशक के साथ ही अतिरिक्त तौर पर श्री माता मनसा देवी सराय बोर्ड पंचकूला के मुख्य प्रशासक का कार्यभार भी सौंप दिया गया है।