कुरुक्षेत्र में कोरोना का कहर, 2 की मौत, 57 नए पॉजिटिव केस मिले

8/30/2020 11:20:57 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र में आज 57 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि 28 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं आज 2 कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है, इसके साथ ही कुरुक्षेत्र में अब तक 32 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

जिले से अब तक 37285 में से 33993 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 1704 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1017 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 655 एक्टिव केस हैं।

vinod kumar