आंदोलन में गिरफ्तार 2 किसान तिहाड़ जेल से हुए रिहा, लोगों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

2/27/2021 3:37:18 PM

टोहाना (सुशील सिंगला) : किसान आंदोलन में दिल्ली के टिकरी बॉर्डर से गिरफ्तार हुए गांव हिम्मतपुरा के दो नौजवान किसानों को जब तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद टोहाना के पक्के किसान मोर्चे पर लाया गया तो उनकी जिंदाबाद के नारों से यह मोर्चा गूंज उठा। स्थानीय किसानों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। 

वहीं तिहाड जेल से रिहा हुए नौजवान किसानों ने यहां आकर दोहराया कि जब तक तीन काले कृषि कानून रद्द नहीं होंगे उनकी आंदोलन में सक्रियता बरकरार रहेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि वह दोबारा दिल्ली मोर्चे पर जरूर जाएंगे। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो यहीं कहा था कि वह यहां पर लंगर सेवा में शामिल क्यों हो रहे है। इसके साथ उन्होंने यह बताया कि उनके वकील से उन्हें काफी दिनों के बाद मिलने दिया गया उनके ऊपर कई तरह की धाराएं लगा दी जिसकी वजह से उनकी जमानत में देरी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana