शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 3 दोस्तों के लिए काल बना कैंटर, 2 की हुई दर्दनाक मौत...मंजर देख कांप जाएगी रुह
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 03:14 PM (IST)
हांसी (संदीप सैनी) : हांसी के नजदीक मुंढाल फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा हो गया। इसमें महम के गांव फरमाना खास में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की कार तेज रफ्तार कैंटर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के ये तीनों दोस्त महम में अपने मित्र के चचेरे भाई की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ता भटकने के कारण वे हिसार की तरफ निकल गए। मुंढाल फ्लाईओवर के पास उन्हें गलत दिशा में आने का एहसास हुआ। इसी दौरान मुंढाल स्थित गौशाला के पास हिसार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद रोहतक की ओर से आ रही एक सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को संभाला और हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान रोहतक निवासी 15 वर्षीय तुषार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले हिसार और फिर गंभीर हालत के कारण रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
शादीशुदा थे दोनों युवक
मृतकों की पहचान झज्जर के गांव सिलोनी निवासी 29 वर्षीय विकास और झज्जर निवासी 30 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विकास दो छोटे बच्चों का पिता था, जबकि सचिन का दो महीने का मासूम बेटा है। दोनों युवक शादी समारोह में नहीं पहुंच पाए थे। सोराखी चौकी से पहुंचे जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)