हरियाणा सरकार ने किए 2 IAS सहित 3 HCS अधिकारियों को स्थानांतरित

11/23/2018 10:38:01 AM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आई.ए.एस. अधिकारियों और 3 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। राजीव रत्न विशेष सचिव गृह-2 और आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव तथा निदेशक व विशेष सचिव खान एवं भूविज्ञान विभाग को विशेष सचिव गृह-2 व आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव तथा अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

मुनीष शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त पलवल और सचिव आर.टी.ए. पलवल को नगर निगम गुरुग्राम का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। महावीर कौशिक अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त को मुख्यालय पर अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त लगाया गया है। ललित कुमार अपर निदेशक (प्रशासन) माध्यमिक शिक्षा विभाग और विशेष सचिव हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग को नगर निगम यमुनानगर का आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

सुरेंद्र सिंह-1 मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पलवल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी.आर.डी.ए. पलवल को अतिरिक्त उपायुक्त पलवल, सचिव आर.टी.ए. पलवल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पलवल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी डी.आर.डी.ए. पलवल लगाया गया है।


 

Rakhi Yadav