दो अलग-अलग सड़क हादसों में होम गार्ड समेत 2 की मौत

7/26/2022 8:49:56 AM

गोहाना: दो अलग-अलग सड़क हादसों में होम गार्ड समेत 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। दूसरा मृतक अज्ञात है जिसको कोई अज्ञात वाहन कुचल गया। गोहाना शहर और गोहाना सदर थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। पहला हादसा शहर में हुआ। भंडेरी गांव का अशोक पुत्र कंवल सिंह होम गार्ड था। उसकी ड्यूटी गोहाना सदर थाने में थी। टी-प्वाइंट पर उसकी बाइक को एक कैंटर ने अचानक टक्कर मार दी। उसके बाद अशोक के शरीर पर से कैंटर गुजर गया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक अपने कैंटर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के चचेरे भाई और शहर के गवर्नमैंट कॉलेज में असिस्टैंट प्रोफैसर नियुक्त शमशेर भंडेरी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मौके से कैंटर को कब्जे में ले लिया।

दूसरा हादसा गोहाना-खरखौदा मार्ग पर भाजपा नेता पं. उमेश शर्मा के फार्म हाऊस के निकट हुआ। इस हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उसके शव को शहर के नागरिक अस्पताल में रखवाया है ताकि उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक पर केस दर्ज कर लिया।
 

Content Writer

Isha