पैसे कई गुना करने का लालत देकर ठगे 2 लाख, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

10/10/2020 1:05:44 PM

सफीदों : उपमंडल के गांव ऐंचरा कलां के एक व्यक्ति से पैसे कई गुना करने का लालच देकर करीब 2 लाख ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंधी पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को ऐंचरा कलां गांव के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अनिल निवाली अलेवा, भाल सिंह निवासी गांव पाथरी व चंद्रजीत निवासी गांव रिढाऊ ने उससे कहा कि पंचकूला में एक कंपनी खुली है और उस कंपनी में धन जमा करवाने से कंपनी कुछ ही समय में रुपयों को 2 से 3 गुना कर देती है।

उसने उक्त तीनों द्वारा बताए गए कंपनी के प्लान अनुसार कंपनी में 2,06,400 रुपए लगा दिए। उसने यह रकम 50-50 हजार रुपए 2 बार ऑनलाइन ट्रांजैक्शन व 1,06,400 रुपए का चैक भरकर उनको दिया था। उनके बताए गए प्लान के मुताबिक मेरी पहली व दूसरी किस्त तो उसके खाते में आई लेकिन उसके बाद उसके खाते में पैसा नहीं आया।

जब उसने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कंपनी का सॉफ्टवेयर अपडेड किया जा रहा है और जल्द फिर से खाते में पैसे आने शुरु हो जाएंगे लेकिन काफी इंतजार के बाद भी खाते में पैसे नहीं आए। उसने फिर उनसे इस बारे में बात की जो उन्होंने बताया कि कंपनी का मालिक फरार हो गया है। उसके बाद बार-बार संपर्क किए जाने के बाद उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। पुलिस ने सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

                                                                                                         

Manisha rana