हरियाणा में 2.85 परिवारों को मिला उज्ज्वला योजना का फायदा, पहले नम्बर पर रहा सिरसा

5/9/2017 3:18:34 PM

जींद:प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से हरियाणा की 2.85 लाख परिवारों की महिलाओं को फायदा हुआ है। इन परिवारों में एक साल पहले तक महिलाएं धुएं में चूल्हे पर खाना बनाती थीं और इसका उनके स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता था। परन्तु प्रदेश में 10.68 लाख बी.पी.एल. परिवार एेसे हैं, जिनके घरों में चूल्हे पर ही खाना बन रहा है। 

प्रदेश में सिरसा पहले स्थान पर रहा
केंद्र सरकार की योजना का फायदा उठाने में प्रदेश में सिरसा पहले स्थान पर है, जहां पर सबसे ज्यादा 27 हजार 352 बी.पी.एल. परिवारों ने गैस कनेक्शन लिए हैं। वहीं सीएम सिटी करनाल दूसरे और कैथल जिला तीसरे स्थान पर है। 2011 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश में कुल 13 लाख 53 हजार 710 (एस.ई.सीसी परिवार) थे। जिनके पास पिछले साल एक मई 2016 तक गैस कनेक्शन नहीं था।

जानिए, किन जिलों में कितने दिए गए गैस कनेक्शन 
अम्बाला    5947
भिवानी     14673
फरीदाबाद   5999
फतेहाबाद   16273
गुरुग्राम       2684
हिसार         24258
झज्जर        6728
जींद            11232
कैथल          24521
करनाल       25048
कुरुक्षेत्र       12874
महेंद्रगढ़      8979
मेवात         22940
पलवल       17165
पंचकूला      1304
पानीपत      18280
रेवाड़ी         6000
रोहतक       8097
सिरसा        27352
सोनीपत    12226
यमुनानगर 13056 
कुल           285611