पेपर लीक मामला: 2 लाख का इनामी मोहम्मद अफजल दिल्ली से गिरफ्तार

9/18/2021 2:29:14 PM

कैथल: हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में कैथल सीआईए-2 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पेपर लीक मामले में वांछित 2 लाख रुपये के इनामी अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस ने अब तक 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस बारे पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर सिपाही पेपर लीक मामले की अहम कड़ी को जोड़ते हुए 2 लाख रुपए के इनामी आरोपी मोहम्मद अफजल दार निवासी वसीम बाग हजरत बल श्रीनगर को दिल्ली एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

vinod kumar