शेल्टर होम से 2 नाबालिग लड़कियां जाली तोड़कर कर फरार, तलाश जारी

12/28/2019 1:33:43 PM

पानीपत(सचिन/अनिल):  पानीपत के रिसालू रोड पर स्थित बाल कल्याण आश्रम से शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को दो नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं। दोनों लड़कियां दरवाजे की जाली काटकर भागीं। इस दौरान संचालक सोते रह गए। सुबह जब संचालक उठा तो उसे घटना का पता चला। दोनों लड़कियां अलग-अलग मामलों में बाल कल्याण आश्रम भेजी गई थीं। 

पुलिस ने बताया कि पानीपत की 16 साल की एक नाबालिग एक लड़के के साथ भाग गई थी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर 24 दिसंबर को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था। यहां से उसे बाल कल्याण आश्रम में भेज दिया गया था। इसी तरह एक 12 साल की नाबालिग को पुलिस ने लावारिश हालत में पकड़ा था। वह बिहार की रहने वाली थी। उसे भी 24 दिसंबर को आश्रम भेजा गया था। 

संचालक सुबह उठा तो कमरे की जालियां टूटी थीं
दोनों शुक्रवार की रात कमरे में सोने के लिए चली गईं। बाहर संचालक तेजबीर और संचालिका सुदेश सो रहे थे। सुबह वे एक छोटी बच्ची को टॉयलेट करवाने के लिए उठे तो दरवाजे की जाली कटी मिली। उन्होंने अंदर झांक कर देखा तो दोनों लड़कियां गायब थी। संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आश्रम के संचालक ने एक लड़की के मां-बाप को फोन करके घटना की जानकारी दी।

Edited By

vinod kumar