करनाल के श्रद्धानंद अनाथालय से लापता हुई 2 नाबालिग लड़कियां

6/12/2018 1:21:18 PM

करनाल (विकास मेहला): करनाल के श्रद्धानंद अनाथालय से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अनाथालय से इस तरह से लड़कियों के लापता होने से सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। लड़कियां 3 दिन से लापता हैं लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं लग पाया है। 

अनाथालय के कर्मचारी का कहना है कि फरार हुई लडकियों में एक लडकी दो महीने पहले ही आई थी। इनमें से एक शिमला के गांव बिलासन की 17 वर्षीय लड़की 23 फरवरी को आश्रम में जिला बाल कल्याण अधिकारी द्वारा अस्थाई तौर पर भेजी गई थी। वहीं, दूसरी लड़की गांव गढ़ी खजूर की है। 6 जून को आश्रम में जिला बाल कल्याण अधिकारी के द्वारा अस्थाई तौर से भेजी गई थी। ये छात्रा करीब 16 साल की है। दोनों लड़कियां 9 जून से लापता हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


 

Nisha Bhardwaj