कुरुक्षेत्र में बढ़ते जा रहे कोरोना के मामले, 2 नए पाॅजिटिव केस मिले

6/21/2020 10:42:00 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप): कुरुक्षेत्र में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आज जिला में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 104 पहुंच गई है। जिले से अब तक 9461 सैंपलों में 9240 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जबकि 117 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 42 एक्टिव केस हैं।

Edited By

vinod kumar