पानीपत में 2 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले, 5 लोग ठीक होकर लौटे घर

7/5/2020 10:14:09 PM

पानीपत (सचिन नारा): पानीपत में कोरोना के आज 2 नए पॉजिटिव केस मिले। इनमें शिवाजी स्टेडियम के नजदीक रहने वाली 47 वर्षीय महिला और भीमगोडा मंदिर के पास रहने वाली 28 वर्षीय महिला शामिल हैं। राहत की बात यह है कि आज 5 लोग ठीक होकर घर लौटे। इनमें जगनन्नाथ विहार के 25 वर्षीय युवक, विकास नगर के 20 वर्षीय और 48 वर्षीय पुरुष, एलडीको के 49 वर्षीय डॉक्टर दंपत्ति को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 10 हजार 18 सैंपल अभी तक लिए गए हैं, जिनमें से 9 हजार 372 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। रविवार को भी इनमें से 345 सैंपल भेजे गए हैं। 406 रिपोर्ट का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब कुल 92 केस एक्टिव रह गए हैं। 147 केस रिकवर हो चुके हैं।

Edited By

vinod kumar