यमुनानगर में दो और कोरोना पॉजिटिव केस मिले, जिला में अब 62 कंटेनमेंट जोन

6/26/2020 4:08:40 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में कोरोना के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। आज जिला में 2 नए कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 117 पहुंच गई है। 80 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिला में अभी 37 एक्टिव केस हैं।

यमुनानगर के प्रेम नगर व फरकपुर इलाकों में आज 2 नए केस आए हैं, जिसके चलते इन दोनों इलाकों में सैनिटाइज करके इलाकों को सील कर दिया गया। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों ने इन इलाकों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। उपमंडल अधिकारी दर्शन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र व चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन ने बताया कि अभी यमुनानगर में 62 कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं। जहां आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों को जहां अस्पताल भेज दिया गया है, वहीं बाकी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। सभी इलाकों में बैरिकेट लगाकर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

Edited By

vinod kumar