अभिमन्यु के 'चक्रव्यू' में फंसे भ्रष्टाचारी, गिरी गाज

2/22/2017 7:39:04 PM

रेवाड़ी:भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की एक और कड़ी में सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सरकार द्वारा डहीना के नायब तहसीलदार उमेश कुमार सहित 2 अन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया है। तहसीलदार उमेश कुमार, क्लर्क अनंतपाल और कोसली तहसील के रजिस्ट्री क्लर्क महेंद्र सिंह इन तीनों पर ही भ्रष्टाचार के अारोप है। इसी के चलते राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इन्हें निलंबित करने के अादेश दिए हैं।