2 पक्षों में किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा, चाकू से वार कर युवक की हत्या, आरोपी काबू

11/8/2020 11:42:03 AM

अम्बाला (अमन) : अम्बाला शहर से सटे पंजोखरा गांव में शुक्रवार देर रात 2 पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि युवक ने 2 लोगों पर चाकू से वार कर दिया। जिससे एक की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। वहीं इस मामले में तुरंत हरकत में आई पुलिस ने हत्यारोपी को महज 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि 16-17 वर्ष के किशोर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे को गंभीर अवस्था में अंबाला शहर सिविल हॉस्पिटल लाया गया है, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था। पुलिस अधिकारियों की मानें तो आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Manisha rana