कोविड केयर सेंटर से भागे 2 कैदी, दोनों थे कोरोना पॉजिटिव

8/8/2020 5:42:00 PM

अग्रोहा (हनुमान सुथार): अग्रोहा धाम में बने कोविड केयर सेंटर से 2 कैदियों के भागने का मामला प्रकाश में आया है। आज सुबह जब ड्यूटी कर रहे स्टाफ ने कोविड केयर सेंटर में दाखिल कोविड मरीजों को नाश्ता देने के लिए जब दरवाजा खोला तो एक कमरे में मौजूद दो कैदी गायब मिले। जब कमरे के अंदर पूरे स्टाफ ने गौर से देखा तो पीछे की तरफ से खिड़की टूटी हुई थी। माना जा रहा है कि वो दोनों कैदी इसी खिड़की को तोड़कर भागे हैं।



कोविड केयर सेंटर के इंचार्ज डॉ संजीव सामरिया ने बताया कि यह दोनों कैदी कोविड पॉजिटिव थे। जो 5 अगस्त को हिसार जेल से अग्रोहा धाम में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती हुए थे। जहां इन्हें आइसोलेट किया गया था। दोनों कैदियों के भागने का पता चलते ही उन्होंने इस बारे में लिखित शिकायत सिविल सर्जन हिसार को दे दी है। जो आगामी कार्यवाही हेतु निर्णय लेंगे। गौरतलब है कि अग्रोहा धाम में बने इस कोविड केयर सेंटर से कुछ दिन पहले भी एक कैदी रहस्यमयी परिस्थिति में गायब हो गया था।

 

 

 

Edited By

vinod kumar