लड़की से छेड़छाड़ को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 घायल

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2017 - 04:47 PM (IST)

सिरसा (कौशिक):जिला के गांव झोरडऩाली में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर 2 पक्ष आपस भिड़ गए। दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रामकुमारी, लखविंद्र सिंह व किरण प्रमोद ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले संदीप व जोनी उनकी बेटी पर गलत नजर रखते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी किरण कूड़ा डालने जा रही तो दोनों ने उससे छेड़छाड़ करनी आरंभ कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उससे हाथापाई करनी आरंभ कर दी। किरण ने जब इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन जब उसके घर उलाहना लेकर गए तो उक्त लोगों किरण के परिजनों से गाली-गलौच करनी आरंभ कर दी।
आरोप है कि उक्त लोगों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, वहीं दूसरे पक्ष में जोनी व संदीप भी घायल हैं। घायलों ने बताया कि छेड़छाड़ का आरोप झूठ है। उन्होंने बताया कि किरण उनकी मौसी की लड़की है। रिश्ते में वह बहन लगती है। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों ने हमारे को गांव में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static