आश्चर्यजनक! 16 दिन की बच्ची के निकले 2 दांत

8/4/2017 10:44:52 AM

जींद:16 दिन की बच्ची के मुंह में एक नहीं बल्कि 2 दांत देख परिजनों के भी होश उड़ गए। दूसरी ओर उसकी मां के लिए ये एक बड़ी मुसीबत भी बन गई। फिर क्या था सिविल अस्पताल में बच्ची के बड़े अॉप्रेशन के जरिए इन दोनों दांतों को निकाल दिया गया और मां को राहत दिलवाई। आम तौर पर बच्चों के मुंह में दांत जन्म के कई महीने बाद आते हैं। लगभग 10 हजार में से एक केस ऐसा होता है, जिसमें बच्चे के मां के गर्भ में ही दांत निकल आते हैं। इसे मैडीकल में नियो नैटल टीथ कहा जाता है। इसी तरह के नियो नैटल टीथ जींद की सृष्टि नामक एक 16 दिन की बच्ची को मां के गर्भ में रहते ही निकल आए।

बताया जा रहा है कि स्तनपान के समय सृष्टि की मां के स्तन जख्मी हो जाते थे। इतना ही नहीं सृष्टि के जीभ पर इन दांतों के कारण बड़े छाले पड़ जाते थे। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि मां के गर्भ में ही किसी बच्चे के मुंह में इस तरह के दांत के मामले बहुत कम होते हैं।