2 हजार कार्यकर्ता सम्भालेंगे दिल्ली चुनाव का मोर्चा : जयहिंद

punjabkesari.in Sunday, Jan 12, 2020 - 09:44 AM (IST)

रोहतक (दीपक): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकत्र्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। दिल्ली चुनाव को लेकर प्रदेश के कार्यकत्र्ताओं की 200 टीमें व सोशल मीडिया की 51 टीमें बनाई गई हैं जोकि दिल्ली चुनाव का मोर्चा सम्भालेंगी। उन्होंने बताया कि टीमों का नेतृत्व राज्य कार्यकारिणी के सदस्य करेंगे। इन सभी टीमों में 10 से 20 सदस्य होंगे। इस तरह से 2 हजार कार्यकत्र्ता दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान सम्भालेंगे। 

जयहिंद शनिवार को आप के प्रदेश कार्यालय में कार्यकत्र्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की टीमें दिल्ली चुनाव को लेकर बाहरी दिल्ली और जहां पर हरियाणा से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं वहां केजरीवाल के कामों का प्रचार करेंगे।

हरियाणा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन-बसों में भी चुनाव प्रचार किया जाएगा। इस चुनाव में हरियाणा के कार्यकत्र्ता एक बड़ी भूमिका निभाएंगे। सोशल मीडिया टीम सोशल प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विट्टर पर दिल्ली के कामों का प्रचार करेंगे। दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static