खुशखबरी! धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को केंद्र की तरफ से तोहफा, चलने वाली हैं 2 वंदे भारत ट्रेन

12/29/2023 4:41:09 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिलने वाली है। आगामी 30 दिसंबर से कुरुक्षेत्र के रेल रूट पर 2 वंदे भारत ट्रेने चलने वाली हैं। जिससे धर्मनगरी के रेल यात्रियों की यात्रा काफी सुगम और सुहावनी हो जाएगी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बड़ी सौगात से बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री मनोहर और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास कर रहा है। 

इसके अलावा विधायक सुभाष सुधा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 8 में से 2 ट्रेन कुरुक्षेत्र रूट पर चलने से दिल्ली से कटरा और दिल्ली से अमृतसर जाने वाले हजारों यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या धाम जंक्शन, दरभंगा एवं मालदा टाउन सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बैंगलूरु के मध्य 2 अमृत भारत ट्रेनों का भी शुभारंभ करने जा रहे हैं। वहीं 6 वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेनों के रूट में श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली, अमृतसर से दिल्ली जंक्शन, कोयंबटूर से बैंगलूर कैंट, मंगलूरु से मडगांव, जालना से मुंबई तथा अयोध्या धाम जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल शामिल है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal